April 19, 2025

अयोध्या : …..तो अब गर्म भोजन का लुफ्त उठाएंगे आंगनबाड़ी बच्चे

IMG-20240726-WA0073.jpg

शासन के निर्देश के बाद केंद्रों को उपलब्ध कराया जा रहा चूल्हा चौका बर्तन,परिषदीय स्कूलों से अलग केंद्र चलाने वाली कार्यकत्रियां व सहायिका बनाएंगी भोजन

फोटो-मवई के रानीमऊ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बर्तन वितरित करते बीडीओ व सीडीपीओ

मवई संवाददाता ! जी हां ये बात सौ प्रतिशत सही है कि अब परिषदीय स्कूलों से अलग संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चें भी गर्म भोजन का लुफ्त उठाएंगे।इसके लिए ऐसे केंद्रों को चूल्हा चौका बर्तन सब उपलब्ध कराया जा रहा है।शासन द्वारा इसके लिए पूर्व में ही निर्देश दिए गए थे,लेकिन बीच लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के चलते ये लंबित रहा है।अब ये प्रक्रिया अयोध्या जिले के मवई ब्लॉक क्षेत्र में शुरू हो चुकी है।

बताते चले कि छोटे बच्चों की पोषण स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए एकीकृत बाल विकास सेवाओं के कार्यक्रम के रूप में ग्राम स्तर पर सरकार द्वारा समर्थित एक केंद्र है।इसमें 3 से 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों, किशोर युवतियों, गर्भवती महिलाओं के साथ साथ शिशुओं की देखरेख करने वाली माताओं के शारीरिक व मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए कार्य किए जाते है।इनमें से कुछ केंद्र तो परिषदीय स्कूलों में संचालित किए जाते है।कुछ केंद्र अलग संचालित किए जाते है।अभी तक इन बच्चों को भोजन परिषदीय स्कूलों से ही मिलता था।जिसमें स्कूलों से अलग संचालित केंद्रों के लिए बड़ी असुविधा होती थी।इस समस्या को समाप्त करते हुए शासन से निर्देश जारी किया गया कि परिषदीय स्कूलों से अलग संचालित केंद्रों को ग्राम पंचायत की ओर से चूल्हा चौका बर्तन की व्यवस्था कराई जाय।जिससे इन केंद्रों में अध्ययनरत बच्चे भी गर्म भोजन का लुफ्त उठा सकें।

रानीमऊ ग्राम पंचायत के चार केंद्रों में वितरित किया गया बर्तन

विकासखंड मवई में संचालित 4 आंगनबाड़ी केंद्रों को शुक्रवार को बर्तन वितरण किया गया।मवई खंड विकास अधिकारी अनुपम वर्मा ने बताया शासन ये आदेश पूर्व में ही किया था लेकिन चुनावी व्यस्था के चलते ये मामला पेंडिंग में था।अभी एक सप्ताह पूर्व सचिवों से सर्वे कराया गया तो पता चला मवई क्षेत्र में कुल 37 आंगनबाड़ी केंद्र परिषदीय स्कूलों से अलग संचालित है।जिसमें से शुक्रवार को चार आंगनबाड़ी केंद्रों को ग्राम पंचायत की ओर से बर्तन वितरण करा दिया गया है।सीडीपीओ सत्य प्रकाश पांडेय ने बताया रानीमऊ व बकौली में संचालित कुल 4 केंद्रों को बर्तन दिया गया है।गैस सिलेंडर चूल्हा के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के आधार कार्ड मांगा गया है।दो दिन में कनेक्शन करा दिया जाएगा।इन्होंने बताया दस दिन के अंदर सभी केंद्रों को चूल्हा चौका बर्तन प्रदान कर दिया जाएगा।रानीमऊ बर्तन वितरण में ग्राम विकास अधिकारी लालजी चौरसिया ग्राम प्रधाम पुष्पा मिश्रा सुनील मिश्रा आदि सुपरवाइजर सरिता सचान आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading