April 20, 2025

रशोइयां ने लगाया प्रधानाध्यापिका पर मिड डे मील का राशन ले जाने का आरोप

IMG-20240802-WA0089.jpg

अयोध्या ! शिक्षा क्षेत्र सोहावल के संविलियन प्राथमिक विद्यालय मुबारकगंज की प्रधानाध्यापिका पर एक महिला रसोईयां ने मिड- डे – मील का राशन घर ले जाने का आरोप लगाया। तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडीओ की पुष्टि के लिए खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल में पहुंची और खुन्नस में एक रसोइयां को हटाकर जांच में जुट गई है।

शुक्रवार को संविलियन प्राथमिक विद्यालय मुबारकगंज का एक वीडीओ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसमें एक महिला रसोईयां रसोई में रखे एक डेग से एमडीएम का राशन चावल पन्नी में भर्ती दिखाई पड़ रही। वीडीओ बनाने वाले द्वारा पूंछा गया कि यह राशन किसके लिए पन्नी में भरा जा रहा है। तो महिला रसोईयां उषा देवी द्वारा कहा गया कि यह राशन यहां कि प्रधानाध्यापिका सना मुनीर अपने घर ले जाकर मुर्गियों को खिलाती है।यही नही उक्त महिला ने बताया कि हर बारहवें दिन प्रधानाध्यापिका राशन घर ले जाती है। हालांकि वायरल वीडीओ की पुष्टि अपना हिन्दुस्तान अखबार नही करता है। वायरल वीडीओ की जांच करने पहुंची खंड शिक्षा अधिकारी रविता राव के सामने विद्यालय व्यवस्था की कलई खुलती नजर आई। आखिर स्कूल में शिक्षकों की मौजूदगी में किसी व्यक्ति ने पहुंचकर वीडीओ कैसे बना लिया। यही नही सवाल उठता नजर आया। क्या ? सच में प्रधानाध्यापिका मिड डे मील का राशन मुर्गियों को खिलाने के लिए ले जाती है। या फिर रसोईयां झूठा आरोप प्रधानाध्यापिका पर राशन ले जाने का लगा रही है। जबकि स्कूल में वीडीओ की जांच पड़ताल करने पहुंची खंड शिक्षा अधिकारी खुन्नस में एक महिला रसोईयां माया देवी को विद्यालय से हटा दिया है। चर्चा है कि स्कूल में बच्चों की संख्या में इस वर्ष कमी आने के चलते एक रसोईयां को निकाला गया है।

प्रकरण में क्या कहती है खंड शिक्षाधिकारी

खंड शिक्षाधिकारी सोहावल रविता राव ने बताया कि वायरल वीडियो की शिकायत करता रसोइया ऊषा देवी ने अपनी बात की पुष्टि की है लेकिन प्रधानाध्यापिका के घर मुर्गियां नही पाई गई पर आरोप लगाने वाली रसोईयां उषा देवी के आरोपों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा एक रसोइया हटाई गई है इससे वीडीओ में दिखने वाली दूसरी रसोईयां आहत है। आरोपित प्रधानाध्यापिका के पाकिस्तान आने जाने के पुराने रिकार्डो को ध्यान में रखते हुए पूरे आरोपों की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच की जद में आए जिम्मेदारों पर कारवाई की जाएगी।

आखिर सुर्खियों में क्यों रहती है सना मुनीर

प्राथमिक विद्यालय मुबारकगंज की प्रधानाध्यापिका
सना मुनीर का संबंध पड़ोसी देश पाकिस्तान से बताया जा रहा है। आरोप है कि साल 2022 में 6 महीने लगातार छुट्टी में रहकर उन्होंने अपने दिन पाकिस्तान में बिताया था। माना जाता है कि इनके खास परिजन पाकिस्तान में रहते हैं। इनके पाकिस्तान आने – जाने पर सवाल उठते रहे और इसकी शिकायत भी विभाग के बड़े अधिकारियों से की जा चुकी है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायत में शिक्षिका के पाकिस्तान आने – जाने पर देश की सुरक्षा से जुड़े गोपनीय दस्तावेज और जानकारियां लीक होने की आशंका भी जताई गई थी। लेकिन विभागीय जांच और कार्यवाही ठंडे बस्ते में चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading