September 20, 2024

अयोध्या : भाजयुमों कार्यकर्त्ताओं द्वारा रूदौली में निकाली गई भव्य तिरंगा बाइक रैली

0

♦️ भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा के संयोजन में निकली तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई सड़के

रुदौली,अयोध्या ! स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे “हर घर तिरंगा हर मन तिरंगा” अभियान के तहत मंगलवार को रुदौली भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजयुमों के जिला उपाध्यक्ष और तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक आशीष शर्मा के संयोजन में निकली इस यात्रा की अगुवाई कर रहे रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने नगर पालिका रूदौली के समीप स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क से तिरंगा फहरा कर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के शुभारंभ में संयोजक आशीष शर्मा ने मुख्य अतिथि रामचंद्र यादव व प्रवासी के रूप में पधारे अनुराग मिश्रा को तिरंगा पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क से सैकड़ों की संख्या में बाइक पर सवार भाजयुमों के कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारें लगाते हुए जब नगर में निकले तो पूरा नगर आजादी की जश्न में डूब गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क से निकली यह रैली अमानीगंज मार्ग होते हुए मलिक पुरवा, नयागंज, दरगाह रोड से हनुमान किला तिराहा कटरा, नबाब बाजार, कोतवाली व रेलवे ओवरब्रिज होकर विकास खंड परिसर भेलसर पहुँची जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क नगर पालिका स्थित शिलालेख पर पुष्पांजलि के साथ प्रारंभ हुई यह बाइक रैली रुदौली ब्लॉक परिसर में स्थित आजादी के नायकों की याद दिलाने वाले शिलालेख पर पुष्पांजलि के उपरांत एक सभा के रूप में संपन्न हुई जिसे संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने पूरे देश मे जहां भारत की आन-बान-शान तिरंगा लहलाने का काम किया वहीं अन्य दलों ने तो मात्र देश को दहलाने का काम किया। भाजयुमों अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रवासी अनुराग मिश्रा ने कहा कि आजादी हमें यूँ ही नहीं प्राप्त हुई है इसके लिए हमारे युवाओं ने अपने प्राणों को आहुति दी है। उन्होंने कहा कि अब इसे कायम रखने की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी हम युवाओं के कंधों पर है। कार्यक्रम के संयोजक भाजयुमों के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके सभी अनुसांगिक संगठन दल से बड़ा देश की भावना के साथ सदैव काम करते हैं। उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा हर मन तिरंगा” जैसे अभियान सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही आयोजित करती है तिरंगा हम भारतीयों की आन-बान-शान है इसे कभी झुकने नहीं देना है 15 अगस्त को नगर का एक भी घर ऐसा नहीं होना चाहिए जिस पर तिरंगा न फहर रहा हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य रघुनंदन चौरसिया तथा संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता शचीन्द्र शास्त्री ने किया। इस कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोरी लाल भारती, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव गोविंद पांडे, जिला पंचायत सदस्य राम नवल लोधी, राज किशोर सिंह, पंकज शर्मा, सभासद रामराज लोधी, कुलदीप सोनकर, उमाशंकर कसौधन, आशीष कैलाश वैश्य, संजय अग्रवाल, अनिकेत अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, शुभम तिवारी, आशीष कसौधन, राघवेंद्र शर्मा राजू , सचिन कसौधन, सनी मिश्रा, रामदीन वर्मा, सचिन कसौधन, मनीष चौरसिया, अतुल पांडे , आकाश शर्मा, रोशन पांडे, अरविंद चौरसिया, सुशांत मिश्रा, दिवाकर शर्मा, रजनीश तिवारी सहित सैकड़ों भाजयुमों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !! © KKC News

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading