April 19, 2025

अयोध्या : रुदौली में हैचरी इकाई के लोकार्पण के साथ ही सम्मानित की गई समूह की दीदियां

IMG-20240907-WA0162.jpg

रुदौली(अयोध्या) ! राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ब्लाक परिसर में स्थापित की गई जिले की पहली चूजा उत्पादन इकाई का लोकार्पण व समूह की दीदियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हैचरी उत्पादन इकाई का लोकार्पण विधायक रामचंद्र यादव ने सीडीओ ऋषिराज व ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह के साथ संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उनके उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित की गई। आजीविका मिशन से जुड़कर आधी आबादी आर्थिक स्वालंबन की गाथा लिख रही है। चूजा उत्पादन से जुड़ी महिलाएं समृद्ध होंगी। विधायक ने हैचरी उत्पादन इकाई की स्थापना में बीडीओ अखिलेश गुप्त व एडीओ आइएसबी भगवानदीन के प्रयासों की सराहना की।समारोह को संबोधित करते हुए सीडीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आजीविका मिशन के तहत आर्थिक रूप से सबल बनाया जा रहा है। उनकी स्थिति में काफी बदलाव आया है।

विधायक व सीडीओ ने महिलाओं से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया और लगाई गई प्रर्दशनी का अवलोकन किया। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली 70 दीदियों को प्रमाण पत्र देकर विधायक व सीडीओ ने सम्मानित किया। बीडीओ अखिलेश गुप्त ने बताया कि इस उत्पादन इकाई के लगने से स्थानीय स्तर पर अच्छी प्रजाति के चूजों की उपलब्धता होगी। यहां पर तैयार किए गए चूजे सस्ती दर पर सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगे। इस मौके पर उपायुक्त सविता सिंह, डीडीओ महेंद्र देव पांडेय, परियोजना निदेशक गिरीश पाठक, एसडीएम प्रवीण कुमार यादव, एडीओ पंचायत सौरभ गुप्ता, एडीओ आइएसबी भगवानदीन सहित बड़ी संख्या में समूह से जुड़ी महिलाएं शामिल रही।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading