April 20, 2025

अयोध्या : मवई पुलिस ने आठ वारंटी किए गिरफ्तार तो पटरंगा ने दस लोगों का शांतिभंग में किया चालान

IMG-20240919-WA0181.jpg

मवई(अयोध्या)! मवई पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अदालत से फरार चल रहे आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है।वहीं पन्नी को लेकर विवाद कर रहे दस लोगों का पटरंगा पुलिस द्वारा शांति भंग में चालान किया गया है।

मवई एसओ संदीप त्रिपाठी ने बताया थाना स्तर पर चले विशेष अभियान “ऑपरेशन पकड़” के तहत पुलिस की तीन अलग अलग टीम ने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।ये सभी अदालत से फरार चल रहे थे।जिनके विरुद्ध अदालत ने गैरजमानती वारंट जारी किया था।गिरफ्तार किए गए लोगों में मवई थाना क्षेत्र के अमीरपुर निवासी मिश्रीलाल शाहपरी मजरे नरौली निवासी हरिभजन हिंगई रामकुमार जियालाल व मन्तराम रसूलपुर नेवादा निवासी पवन सिंह व जैसुखपुर गांव के मरगूब अहमद का नाम शामिल है।इन लोगों को हिरासत में लेने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया।वहीं पटरंगा पुलिस ने रानीमऊ गांव में दो पक्षों के मध्य जमीन पर बिछाने वाली पॉलिथीन को लेकर आपस में नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई।मामले की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, कांस्टेबल विशाल यादव, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर एक पक्ष से धर्मेंद्र सिंह सहित 6 लोग व दूसरे पक्ष से मनीष कुमार सहित 4 लोग को हिरासत में ले लिया।एसओ ओम प्रकाश ने बताया सभी दसों लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चालान किया गया है।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading