April 19, 2025

अयोध्या : सामाजिक सौहार्द व साझा संस्कृति की गवाह बनी रुदौली की भरत मिलाप यात्रा

IMG-20241014-WA0140.jpg

अभूतपूर्व भव्यता के साथ रुदौली में निकली भरत मिलाप शोभा यात्रा,भगवान के अवतारों एवं लोक संस्कृति की साक्षी बनी श्री रामलीला समिति की भरत मिलाप यात्रा,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ निकली शोभायात्रा

रुदौली(अयोध्या) ! श्री रामलीला समिति रुदौली के तत्वाधान में विगत 3 अक्टूबर से आयोजित की जा रही रामलीला में विजयदशमी के दिन प्रसिद्ध प्रसिद्ध रावण के मैदान करीमपुर में रावण के पुतला दहन के बाद भव्य मेला लगा जिसमे हजारों की भीड़ उमड़ी। लोगो ने घरों पर दीपक जलाए और मिठाइयां बांटी।भरत मिलाप शोभा यात्रा अभूतपूर्व नव्यता और भव्यता के साथ रामलीला रंगमंच से मिली। नगर के कोठी कटरा नवाब बाजार से होती हुई टेढ़ी बाजार मंगल बाजार पहुंची। वहां से नयागंज होते हुए पुनः रंगमंच पहुंची जहां पर भरत से उनका हृदयस्पर्शी मिलाप होता है।

नगर के हनुमान किला तिराहे पर विधायक रुदौली रामचंद्र यादव ने रामनकी आरती उतारी और पुष्पवर्षा की। जगह जगह पर छोले, बूंदी हलवा चाय मटर नमकीन आदि की व्यवस्था नगर वासियों ने की और शोभा यात्राए सम्मिलित लोगो को खिलाया। ।निर्देशक कमलेश मिश्र व उप निर्देशक मृदुल मनोहर अग्रवाल ने बताया की भगवान विष्णु के सभी नौ अवतारों मत्स्य अवतार, कच्छप अवतार, वामन अवतार, वाराह अवतार, नृसिंह अवतार, परशुराम अवतार ,राम अवतार, कृष्ण अवतार बुद्ध अवतार झांकियों के माध्यम से दर्शाया गया। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को इससे परिचित कराना भी था।समिति के आशीष शर्मा ने बताया की रामलला सरकार के अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद यह भरत मिलाप की पहली शोभायात्रा थी इसलिए इसके आयोजन को लेकर समिति में विशेष उत्साह था।

शोभा यात्रा में भारतीय लोक कला की विविधता हुई मुखरित

श्री रामलीला समिति ख्वाजाहाल की भरत मिलाप की यात्रा में विभिन्न लोक कलाओं की प्रस्तुतियों ने न सिर्फ यात्रा को भव्यता प्रदान की बल्कि भारत की विभिन्न लोक नृत्य कलाओं की विविधता मुखरित हुई। समिति के अनुराग अग्रवाल ने बताया की धर्म के साथ साथ सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन की विशेष तैयारियां की गई थीं। उत्तर प्रदेश के फरुवाही नाच, झारखंड के घोड़ा नाच गुजरात के डांडिया पंजाब के भांगड़ा नृत्य की टोलियों ने अपनी अपनी मनोहर प्रस्तुतियां दीं।

सामाजिक सौहार्द व साझा संस्कृति की गवाह बनी भरत मिलाप यात्रा

शोभायात्रा में सामाजिक सौहार्द की मिसाल देखनें को मिली। रुदौली की ख्याति लब्ध समाजसेवी डॉ निहाल रज़ा ने राम के रथ पर पुष्प वर्षा की व प्रसाद ग्रहण किया। बताते चलें कि डा निहाल रजा प्रति वर्ष भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा करते हैं।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद

शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे।पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से मुस्तैद रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष निगम व कोतवाल संजय मौर्य शोभायात्रा में स्वयं सम्मिलित रहे। चौकी इंचार्ज किला मुनि मन रंजन दुबे और नयागंज चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह ने यात्रा सकुशल संपन्न कराने में खूब मेहनत की।यात्रा को सफल बनाने में विष्णु अग्रवाल आलोक गर्ग पिंकू ,आलोक गर्ग नन्हे राजेश बंसल मनीष चौरसिया लालजी अग्रवाल शिव प्रकाश कसौधन बद्री प्रसाद गुप्ता, शैलेंद्र शर्मा रमेश गुप्ता विनायक अग्रवाल शोभित नीलेश संदीप आकाश श्रीश अग्रवाल यश बंसल सहित सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी सम्मिलित रहे।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading