May 2, 2025

प्रथम तिलक वशिष्ट मुनि कीन्हा,राम राज्याभिषेक के साथ रुदौली की रामलीला संपन्न

IMG-20241015-WA0112.jpg

उल्लास पूर्वक हुआ राम राज्याभिषेक समारोह


रुदौली(अयोध्या) ! रुदौली की श्री राम विलास समिति द्वारा ख्वाजा हाल स्थित रंगमंच पर रामलीला मंचन के 135 में वर्ष के अंतिम दिवस भव्य राज्याभिषेक समारोह आयोजित किया गया है।

14 वर्षों का वनवास पूर्ण कर अयोध्या आगमन को उत्सव के रूप में पूरे उल्लास एवं हर्ष के साथ मनाया गया। पूरे रामलीला मैदान को रंग- बिरंगी झालरों एवं फूलों से सजाया गया। गुरु वशिष्ठ ने प्रथम तिलक किया और राम का राज्याभिषेक हुआ।

इस अवसर पर उपस्थित विधायक रुदौली रामचन्द्र यादव ने सभी का तिलक किया व राम दरबार पर फूल बरसाए। नगरवासियों ने भावपूर्वक राम का तिलक किया व मिठाइयां बांटी। उत्सव की इस बेला में में वृंदावन से प्रस्तुति देने आई झांकी की टोली ने धार्मिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। डांडिया नृत्य की प्रस्तुति पर उपस्थित महिलाओं और समिति के लोगो ने दरबार ने जमकर नृत्य किया।

समिति की ओर से कलाकारों को सम्मानित किया गया। निर्देशक कमलेश मिश्र मृदुल मनोहर अग्रवाल ने नगर पालिका रुदौली, पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया समिति के सभी कलाकारों सहयोगियों एवम रामलीला प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading