April 19, 2025

अयोध्या : प्रभु राम हैं समाज के सर्वश्रेष्ठ आदर्श-डा0 अमित सिंह चौहान

IMG-20241023-WA0010.jpg

55 वर्षों से चल रही रामलीला में उमड़ती है भारी भीड़

सोहावल(अयोध्या) !मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम संपूर्ण विश्व के आदर्श हैं। साक्षात ईश्वर होने के बाद भी उन्होंने मानव रूप धारण कर जिस प्रकार सरलतापूर्वक जीवन यापन किया। वो युगों-युगों तक समाज को सीख देता रहेगा। यह बातें बीकापुर विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने मुबारकगंज चौराहे पर आयोजित 9 दिवसीय रामलीला कार्यक्रम के दौरान कहीं।

इस खबर को भी देखो

अमित ने कहा कि प्रभु श्री राम का चरित्र धैर्यशीलता का सबसे अच्छा उदाहरण है। आज के इस समय में मनुष्य में धैर्य की कमी पाई जाती है, जो व्यक्ति के लिए कई समस्याएं खड़ी कर देती है। ऐसे में राम जी का जीवन धैर्य का एक उत्तम उदाहरण है। जब माता कैकेयी ने राम जी को 14 वर्ष का वनवास का आदेश दिया तब राम जी ने इसे पूरे धैर्य के साथ स्वीकारा। वहीं, समुद्र पर सेतु तैयार करने के लिए तपस्या की। इसके साथ ही जब माता सीता को पुनः वन में जाना पड़ा तब श्री राम ने राजा होते हुए भी संन्यासी की तरह जीवन व्यतीत किया। इसी तरह एक आदर्श पुत्र होने के साथ-साथ राम जी एक आदर्श भाई का भी उत्तम उदाहरण हैं।

इसे भी देखो

आज के इस कलयुग में धन संपत्ति के लिए जब भाई, भाई का दुश्मन बन जाता है। ऐसे में वनवास के दौरान राम जी के भाई भरत उन्हें वापिस अयोध्या लेने आए तो उन्होंने माता-पिता की आज्ञा को ही सर्वोपरि रखा और राजपाट भरत को ही सौंप दिया। अतः हम लोगों को आज के समय में प्रभु श्री राम के जीवन से तमाम सीख लेकर उसे अपने जीवन में उतारने की ज़रूरत है, जिससे हमारा जीवन सरल हो सके। ज्ञातव्य हो कि मुबारकगंज में उक्त रामलीलाका मंचन पिछले 55 वर्षों से सन् 1969 से हो रहा है। इस वर्ष हो रहे राम लीला के मंचन में राम की भूमिका में आदित्य पांडेय, लक्ष्मण की भूमिका में आदित्य सिंह सहित अन्य कलाकार प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष संजीव सिंह व प्रबंधक सुनील सिंह सहित सैकड़ों ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading