April 19, 2025

मेनका गांधी को मिलेगा श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी सेवा सम्मान 2024,पशुओं और पर्यावरण के प्रति करुणा और संरक्षण के लिए हुई चयनित

Picsart_24-11-05_06-50-20-240.jpg

मेनका गांधी 28 नवम्बर को फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में होगी सम्मानित

सुलतानपुर ! पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद मेनका संजय गांधी को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए डॉ.मंगलम स्वामीनाथन राष्ट्रीय पुरस्कार “श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी सेवा सम्मान 2024” के लिए चुना गया है।सुश्री मेनका संजय गांधी को यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर पशुओं और पर्यावरण के प्रति करुणा और संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।इसकी जानकारी 2 नवम्बर को डॉ. मंगलम स्वामीनाथन फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध ट्रस्टी डॉ आर बालाशंकर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को पत्र के माध्यम से दी है।

इस खबर को भी देखे

पूर्व सांसद मेनका संजय गांधी को 28 नवंबर 2024 को नई दिल्ली के संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित डॉ मंगलम स्वामीनाथन फाऊंडेशन के राष्ट्रीय उत्कृष्ट पुरस्कार समारोह में शाम 5 बजे सम्मानित किया जाएगा।फाउंडेशन द्वारा चयनित व्यक्ति को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जाने का यह छठा वर्ष है।फाउंडेशन केरल में राजनीतिक हिंसा के शिकार 51 परिवारों को 2000 रुपये प्रति माह पेंशन भी दे रहा है।फाउंडेशन द्वारा पिछले वर्षों के 6 के बजाय इस बार 10 राष्ट्रीय पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

यहां होती है ये विशेष पूजा

पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसमें अत्यधिक योग्य और प्रतिष्ठित प्रविष्टियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई।देश भर से विभिन्न भाषाओं में कुल 6 श्रेणियों में लगभग 1000 प्रविष्टिया प्राप्त हुई थीं। विशेषज्ञों की टीम ने सभी प्रविष्टियों पर गौर किया और इन उत्कृष्टता पुरस्कारों को प्राप्त करने के लिए 10 व्यक्तियों, संस्थाओं का चयन किया। पूर्व सांसद मेनका को फाउंडेशन द्वारा चयनित किए जाने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, विहिप के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख नागेन्द्र सिंह एडवोकेट,गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, पूर्व जिला महामंत्री शशीकांत पाण्डे व संजय सोमवंशी, सभासद रमेश सिंह टिन्नू‌ व अजय सिंह, समाजसेवी अशोक कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार पांडेय, रजनीश मिश्रा, सतीश सिंह,डॉ सुजीत सिंह, अरुण द्विवेदी,अनुज प्रताप सिंह,हनुमान त्रिपाठी, अजय कुमार पाण्डेय, विजय सिंह डब्बू, विजय मौर्या आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading