April 19, 2025

सुल्तानपुर : विपक्ष के संविधान विरोधी झूठ को बेनकाब करेंगी भाजपा – मीना चौबे

IMG-20250109-WA0025.jpg

कांग्रेस ने आपातकाल लागू कर की थी संविधान की हत्या,भाजपा संविधान की प्रतियां जन-जन तक पहुंचाएगी,भाजपा 11 से 25 जनवरी तक चलाएंगी संविधान गौरव अभियान,अभियान का फोकस बूथों व एससी बहुल इलाकों पर रहेगा

सुलतानपुर ! संविधान के 75 वर्ष पूरा होने पर भाजपा 11जनवरी से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित करेंगी।अभियान के दौरान संविधान की प्रतियां जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।अभियान में बीजेपी का फोकस बूथों व एससी बहुल इलाकों पर रहेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने संविधान गौरव अभियान की विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा विपक्ष के संविधान विरोधी झूठ व अफवाह को भाजपा बेनकाब करेंगी। उन्होंने कहा
कांग्रेस की इन्दिरा गांधी की सरकार ने आपातकाल लागू कर संविधान की हत्या की थी।कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को अपमानित करने का काम किया।उनको भारतरत्न तक नही दिया।जबकि नेहरू व इन्दिरा गांधी ने अपनी सरकार रहते और राजीव गांधी को कांग्रेस सरकार ने भारत रत्न दिया।लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने आरक्षण खत्म करने और संविधान बदलने की अफवाह फैलाई और लोगों को दिग्भ्रमित किया।भाजपा ने हमेशा संविधान व बाबा साहब का सम्मान किया। मोदी सरकार ने डॉ आंबेडकर से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रुप में विकसित किया।उन्होंने बताया कि संविधान गौरव अभियान के जरिए बीजेपी खासतौर पर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों तक पहुंचेगी।इसके साथ ही कई गोष्ठियां,स्कूलों व कालेजों में भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी।संविधान गौरव अभियान भाजपा अनुसूचित मोर्चा की अगुवाई में होंगा।युवा व महिला मोर्चा समेत भाजपा के सभी पदाधिकारी व नेता इसमें सहयोग करेंगे।इसमें अनुसूचित वर्ग के प्रबुद्धजनों को भी जोड़ा जायेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि संविधान गौरव अभियान को सफल बनाने के लिए जिला व मंडल स्तर पर टोलियां गठित कर दी गई है।उन्होंने कहा कि मूल संविधान में समाजवादी और सेक्यूलर शब्द नही थें।कांग्रेस ने संविधान की आत्मा का गला घोंटने का काम किया है।संचालन कार्यक्रम संयोजक धर्मेन्द्र कुमार ने किया। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग
सदस्य घनश्याम चौहान,विजय त्रिपाठी,संदीप सिंह,जिला उपाध्यक्ष आनन्द द्विवेदी,डॉ प्रीति प्रकाश, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, सुनील वर्मा,चन्दन नारायन सिंह,सुमन राव कोरी,आशीष सिंह रानू,विवेक सिंह विपिन, पूजा कसौधन, मनोज मौर्या,राजित राम,ब्लॉक प्रमुख डिंपल सिंह,सर्वेश मिश्रा, नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, धनपतगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य नारायन पाण्डेय, कटका मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, दूबेपुर मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह, करौंदीकला मंडल अध्यक्ष विक्की वर्मा, लंभुआ मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह,अमरुपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, धम्मौर मंडल अध्यक्ष रामजतन यादव, दोस्तपुर मंडल अध्यक्ष विजय लक्ष्मी शुक्ला, रोहित पाण्डेय, डॉ विनय प्रजापति,अनिल कुमार सिंह,प्रदीप मालवीय,राम जीत पाल,अमित त्यागी, राजेश मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव,जग प्रसाद वर्मा, राजमणि मौर्या,योगेंद्र सिंह, त्रिनेत्र पाण्डे ,सचिन पाण्डेय, विनय चतुर्वेदी, वीरेंद्र भार्गव, प्रदीप मिश्रा, पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading