मिल्कीपुर उपचुनाव :भाजपा प्रत्यासी के समर्थन में उतरा उद्योगपति अनिल सिंह का परिवार,सपा टेंशन में

उद्योगपति अनिल सिंह के अनुज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनय सिंह टुनटुन अपने टीम के साथ शुरु किया प्रचार-प्रसार।
अयोध्या : रामनगरी अयोध्या की बहुप्रतीक्षित सीट मिल्कीपुर के उपचुनाव में वैसे तो कई प्रत्यासी मैदान में है,लेकिन मुख्य मुकाबला सत्ता पक्ष के प्रत्यासी चन्द्रभानु पासवान व मुख्य विपक्षी दल सपा व इंडिया गठबंधन दल के प्रत्यासी अजीत प्रसाद के बीच ही माना जा रहा है।अजीत प्रसाद बर्तमान अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र है। हालांकि भीम आर्मी ने अवधेश प्रसाद के ही करीबी नेता को अपने पार्टी से टिकट देकर उनकी टेंशन बढ़ा दी है।दूसरी ओर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अपने प्रत्यासी को जिताने के लिए आधा दर्जन से अधिक मंत्रियों की फौज उतार रखी है।इसके अलावा ब्राह्मण मतदाताओं को सहेजने के लिए गोसाईंगंज के पूर्व विधायक खब्बू तिवारी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है।समाजसेवी राजन पांडेय भी भाजपा के समर्थन में निकल चुके है।इतने बड़े बड़े दिग्गज भाजपा प्रत्यासी के समर्थन में लगे हुए है।इसी बीच मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के बेहद करीबी माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के बड़े उद्योगपतियों में से एक स्थान रखने वाले सिंग ब्रदर्स अनिल सिंह-विनोद सिंह का परिवार भी मिल्कीपुर के इस चुनावी दंगल में भाजपा के समर्थन में कूद गया है।उपचुनाव में उद्योगपति घराने की इंट्री होने से सपा की टेंशन बढ़ गई है।आपको बता दे कि मिल्कीपुर के जमुनियामऊ में रहने वाले इस उद्योगपति घराने का मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ से बहुत ही मजबूत सम्बंध है।इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अभी दो माह पूर्व इस घराने में आयोजित एक निजी मांगलिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ स्वयं सामिल हुए थे।इसके अलावा इस उद्योगपति घराने में जन्मे चार भाइयों में बड़े भाई अनिल सिंह समाजसेवी विनोद विनय सिंह व विमल सिंह राजू का पूरे जिले के मतदाताओं में एक मजबूत पकड़ है।सहज सरल अच्छे व्यक्तित्व स्वभाव से भरपूर इस सिंह ब्रदर्स परिवार का जिले के हर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में एक मजबूत पकड़ है।
मिल्कीपुर के उपचुनाव इस उद्योगपति के घराने की इंट्री होते ही भाजपा प्रत्यासी के स्थित अब पहले से अधिक मजबूत मानी जा रही है।हालांकि अभी तक इस परिवार से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विनय कुमार उर्फ टुनटुन सिंह ने ही मैदान लिया है,लेकिन सूत्र बताते है कि बहुत जल्द ही सिंह ब्रदर्स परिवार अपनी टीम के साथ इस चुनावी दंगल में उतरेंगे।जिसके बाद चुनाव की तस्बीर कुछ अलग ही नजर आएगी।
