April 19, 2025

अयोध्या : संभागीय परिवहन अधिकारी ऋतु सिंह द्वारा आरटीओ ऑफिस में शान से लहराया गया तिरंगा

Picsart_25-01-26_19-43-25-228.jpg

अयोध्या : संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में देश का 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सुश्री ॠतु सिंह ने ध्वजारोहण करके मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया तथा संविधान में उल्लेखित मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सुश्री सिंह ने कहा कि आज ही के दिन अपने देश को आजादी मिली थी। आज का दिन देश को आजादी दिलाने के लिए बलिदान हुए वीर सपूतों को नमन करने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें अपने आसपास स्वच्छता रखने और सुरक्षित यातायात सुरक्षित जीवन के लिए नियमों का पालन करने की भी शपथ लेनी चाहिए। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ आरपी. सिंह पीटीओ श्रीमती रानी सेंगर सहायक परिवहन अधिकारी प्रेम सिंह सहित कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading