March 12, 2025

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 14-15 पर कैसा था मंजर, यात्रियों ने रो-रोकर बताया आंखों देखा हाल,

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 14-15 पर कैसा था मंजर, यात्रियों ने रो-रोकर बताया आंखों देखा हाल, देखें VIDEO

Image Source : INDIA TV नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जुड़ी बड़ी खबर है। यहां प्लेटफार्म नंबर 14 और 15 पर यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है और 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इस मामले में रेलवे का आधिकारिक बयान भी सामने आया और उसने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अचानक भीड़ को निकालने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौजूद हैं।

रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने क्या बताया?

रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक पुरुष यात्री ने बताया कि मेरी बहन दब गई है। वह हॉस्पिटल में एडमिट है। महिला यात्री ने बताया कि उसकी ननद के मुंह से पीला झाग निकल आया। हम जीने से नीचे जा रहे थे लेकिन लोग धक्का दे रहे थे। यात्री ने बताया कि मेरी बहन को एक-डेढ़ घंटे से होश नहीं आया है।एक महिला ने बताया कि वह और उसकी बेटी दोनों दबी थीं। कोई लाइन नहीं थी। एक यात्री ने कहा कि मेरा मुंह बाहर निकला हुआ था, बाकी पूरा शरीर दबा हुआ था। यात्री ने कहा कि पुलिस ने सही से काम नहीं किया। स्टेशन पर स्ट्रेचर भी नहीं था।यात्रियों ने इस घटनाक्रम को लेकर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और उनका कहना है कि लोग दबे हुए थे लेकिन रेस्क्यू करने के लिए कोई मौजूद नहीं था।एक यात्री ने कहा कि कुछ लोग अनजान थे और उपद्रवी थे। वह जयकारा लगाते हुए निकल गए और उनकी वजह से ही ये माहौल खराब हुआ है। यात्रियों से बातचीत में ये सामने आया है कि क्राउड मैनेजमेंट के लिए पुलिस प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं थी।बता दें कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म को खाली करा लिया गया है।

देखो वीडियो

https://youtu.be/JX9Hq80Cp20?si=EeyGo1uyiAb16r4d

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading