April 19, 2025

Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता? जो बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, जानें इनके बारे में सबकुछ

Delhi CM: कौन हैं रेखा गुप्ता? जो बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, जानें इनके बारे में सबकुछ

Image Source : SOCIAL MEDIA रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री।

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री।

केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली के लिए नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। बुधवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली में विधायक दल का नेता चुन लिया है। बता दें कि भाजपा ने सीएम के नाम का फैसला करने के लिए रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ के रूप में दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया था। इसके बाद बुधवार की शाम को रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की गई और इसके साथ ही उनका नाम दिल्ली की अगली सीएम के रूप में तय हो गया।

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता वर्तमान में केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29595 वोटों से चुनाव हराया था।

हरियाणा में जन्म हुआ

रेखा गुप्ता की उम्र 50 वर्ष है। उनका जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में में हुआ था। जानकारी के मुताबिक, रेखा गुप्ता का परिवार साल 1976 में दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। उनके पति का नाम मनीष गुप्ता है। रेखा गुप्ता ने LLB किया है और वह पेशे से वकील भी हैं।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading