धार्मिक आध्यात्मिक व पर्यटन का केंद्र मां कामाख्या धाम में ऐतिहासिक महोत्सव का आगाज से

प्रथम दिन राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव करेंगी उदघाटन तो महोत्सव में जलवा बिखेरेंगे भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह।
रुदौली,अयोध्या ! रूदौली विधान सभा क्षेत्र में गोमती नदी के तट पर घने जंगलों में विराजमान मां कामाख्या के दरबार में सात दिवसीय मां कामाख्या धाम महोत्सव का आगाज आज यानी बृहस्पतिवार से होने जा रहा है। महोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी अंतिम चरण में है।
महोत्सव के उद्घाटन समारोह में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव शिरकत करेंगी। वह दुरदुरिया कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। इसके साथ ही भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और प्रख्यात गायक अभिनेता पवन सिंह भी अपना जलवा बिखेरेंगे। रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि छह से 12 मार्च तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव के सभी कार्यक्रम मंदिर परिसर में आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इस महोत्सव में धर्म, कला, संस्कृति और संगीत परंपराओं का समागम होगा। धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही विचार विमर्श के सत्र भी आयोजित होंगे। विधायक ने बताया कि धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बन रहे कामाख्या धाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई पहचान दी है। इस महोत्सव में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। विधायक ने बताया कि इस क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा देने के साथ यहां पर विकास की दर्जनों योजनाएं मूर्त रूप ले चुकी हैं।
इस खबर को भी देखो
