November 11, 2026

LIVE: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, सरयू नदी के 56 घाट 30 लाख दीयों से रोशन; सीएम योगी ने की आरती

LIVE: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, सरयू नदी के 56 घाट 30 लाख दीयों से रोशन; सीएम योगी ने की आरती

<span class="img-name">अयोध्या में सरयू घाट पर दीये </span> <span class="img-source">Image Source : ANI </span>

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं- अनगिनत दीपों से जगमगा रही है अयोध्या

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आज ‘दीपोत्सव’ के इस अद्भुत अवसर पर, सरयू नदी के पावन तट पर उपस्थित होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। यह पवित्र संध्या न केवल अनगिनत दीपों की सुनहरी चमक से जगमगा रही है, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना के दिव्य प्रकाश से भी आलोकित है। ‘राम’ केवल एक नाम नहीं हैं, वे एक विचार हैं, मूल्यों का एक समूह हैं। भारत की आत्मा हैं और हमारी राष्ट्रीय चेतना का आधार हैं। अयोध्या का इतिहास हजारों वर्षों की एक यात्रा को दर्शाता है। यह भारत की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक निरंतरता और जीवन के मूल मूल्यों की यात्रा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, अयोध्या का विकास एक नई दृष्टि और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की लगातार बढ़ती संख्या अपने साथ रोजगार और आर्थिक समृद्धि की अपार संभावनाएं लेकर आई है। हॉस्पिटैलिटी, गेस्ट हाउस, परिवहन, खान-पान, हस्तशिल्प, फूल, पूजा सामग्री और स्थानीय उत्पादों जैसे क्षेत्रों से जुड़े हजारों परिवारों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading