March 12, 2025

2014 की गलती 2019 में न दोहराएं वरना किसान को भुगतना पड़ेगा खामियाजा-चौधरी अजीत सिंह

farmer_photo_ht_1547164579.jpg

नई दिल्ली ! रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कहा है कि 2014 वाली गलती अगर 2019 में दोबारा दोहराई तो इसका खमियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा। अजित सिंह गुरुवार को कृषि उपज मंडी परिसर में जनसंवाद रैली में बोल रहे थे।तय समय से करीब तीन घंटे देरी से पहुंचे चौ. अजित सिंह, कैराना की सांसद तबस्सुम बेगम और राजस्थान के कैबिनेट मंत्री सुभाष गर्ग सहित रालोद के वरिष्ठ नेताओं का रैली में जोरदार स्वागत किया गया। यहां करीब एक दर्जन लोगों ने चौ.अजित सिंह को पार्टी फंड के लिए करीब 12 लाख रुपये की थैली भेंट की। रैली में चौधरी अजित सिंह ने सरकार पर जमकर प्रहार किए। कहा कि बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला, किसान की हालत पतली होती जा रही है, 15 लाख आज तक खातों में नहीं पहुंचे। मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, स्मार्ट सिटी आदि सब जुमले नजर आ रहे हैं। किसानों से किया एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ।उन्होंने इशारों में सभी पार्टियों से एक साथ गठबंधन कर चुनाव में उतर मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की बात भी कही। कहा कि सभी पार्टियों के एक साथ होकर चुनाव लड़ने से डरे नरेंद्र मोदी ने सवर्ण जातियों को आरक्षण देकर साधने की कोशिश की है। उन्होंने अपील की कि चौ. साहब के अनुयायी और अक्लियत के लोग एकजुट हों और चुनाव में रालोद को विजयी बनाएं। इसके बाद उन्होंने रैली में आए किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि छाता शुगर मिल चालू कर किसानों को राहत दी जा सकती है, लेकिन सरकार छाता शुगर मिल की ओर ध्यान नहीं दे रही।

उठा आवारा पशुओं का मुद्दा

चौ. अजित सिंह के समक्ष किसानों द्वारा आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया गया। साथ ही गांव के आने-जाने वाले रास्तों, नहर व बम्बे में समय से पानी न आना आदि समस्याओं को लेकर संवाद किया। चौ. अजित सिंह ने किसानों से कहा कि कि वे पशुओं को अपने नौहरे में ही बांधकर रखें, खुले में न छोड़ें। गुरुवार को सुबह से ही किसान रैली स्थल पर पहुंचने लगे। रालोद मुखिया के समय से न पहुंचने के कारण आयोजकों ने रागिनी कंपटीशन कराया गया। जिससे कि भीड़ थमी रहे। रागिनी में नरदेव बैनीवाल ने स्व. चौ. चरन सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।सभा में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमह, प्रदेश महासचिव विजेन्द्र त्यागी, कैराना की सांसद तबस्सुम हसन ने भी विचार व्यक्त किए। रैली आयोजकों द्वारा छाता क्षेत्र से चुने गए पांच लोगों ने संयुक्त रूप से चौ. अजित सिंह का साफा बांधकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading