असम में रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्रियों के घायल होने की खबर
<span class="img-name">असम में ट्रेन हादसा। </span> <span class="img-source">Image Source : REPORTER </span>
असम में बुधवार को सुबह-सुबह बड़े रेल हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास हुआ है। इस रेल हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।
मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी ट्रेन
गुवाहाटी के पास डिगारू इलाके में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई है। ये हादसा आज सुबह हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, कितने यात्री घायल हुए हैं? इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

