हादसे घायल विधायक चंद्रभानु पासवान की सेहत में तेजी से सुधार, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ व भाजपा नेता रविकांत तिवारी मोनू ने जाना हाल।

केकेसी न्यूज के संपादक यतीन्द्र पांडेय व जी न्यूज के पत्रकार प्रवेश पांडेय भी पहुंचे वेदांता।

मेदांता अस्पताल में चल रहा उपचार, स्वास्थ्य में सुधार से समर्थकों ने ली राहत की सांस।

अयोध्या ! सड़क हादसे में घायल मिल्कीपुर के भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य में लगातार हो रहे सुधार को देखते हुए उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना जताई जा रही है।विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी है।इसी क्रम में मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, खबरों की चौपाल (केकेसी न्यूज) के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार यतीन्द्र पांडेय व भाजपा नेता रविकांत तिवारी मोनू सहित जी न्यूज संवादाता प्रवेश पांडेय भी मेदांता अस्पताल पहुंचकर विधायक से मुलाकात की। हालांकि सभी अलग-अलग समय पर उनका हाल जानने पहुंचे। सभी ने विधायक से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
गौरतलब है कि बीते सोमवार को अयोध्या में सड़क हादसे के दौरान विधायक चंद्रभानु पासवान घायल हो गए थे। उनकी कार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके सिर में चोट आई थी। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

