November 18, 2026

अयोध्या : धान खरीद में सुस्ती, लक्ष्य का महज 0.87 फीसदी ही हो सकी अब तक खरीद

IMG_20261116_145017

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 40;

जिले के 77 क्रय केंद्रों में 64 पर ही शुरू हुई खरीद, 13 केंद्रों पर अब तक बोहनी नहीं,191 किसानों से 594.73 मीट्रिक टन धान खरीदा गया, 43.80 लाख रुपये का भुगतान बाकी।213.710 मीट्रिक टन धान खरीद के साथ तहसील मिल्कीपुर जिले में नंबर एक पर पहुंचा।

अयोध्या ! जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीद की रफ्तार 15 दिन बाद भी काफी धीमी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी की ओर से 17 नवंबर को जारी संस्थावार एवं तहसीलवार खरीद रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में निर्धारित 68 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष अब तक महज 594.730 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। यह लक्ष्य का केवल 0.87 फीसदी है। जिले के 77 क्रय केंद्रों में 64 पर ही खरीद शुरू हो सकी है, जबकि 13 केंद्रों पर अब तक खरीद शून्य है।

खाद्य विपणन विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट कार्ड के अनुसार जनपद में अब तक मात्र 191 किसान धान बेच चुके हैं।जो कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार खरीद 78.52 फीसदी है। तहसीलवार आंकड़ों पर गौर करें तो मिल्कीपुर 213.710 मीट्रिक टन खरीद के साथ पहले स्थान पर है।वहीं सदर में 138.920, बीकापुर में 121.540, रुदौली में 96.960 और सोहावल में महज 23.600 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। लक्ष्य के सापेक्ष खरीद में सोहावल सबसे पीछे है।खरीदे गए धान के हिसाब से अब तक किसानों को कुल 146.36 लाख रुपये का भुगतान देय है, जिसके सापेक्ष 102.56 लाख रुपये का भुगतान (70%) किया गया है।43.80 लाख रुपए का भुकतान अभी बाकी है।वहीं, जिले में पंजीकृत 4512 किसानों में से 3376 का सत्यापन हुआ है।

मिल अटैचमेंट में देरी से धान खरीद की रफ्तार धीमी

रुदौली ! जिले में राइस मिलों से अटैचमेंट की प्रक्रिया में देरी के चलते धान खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। 17 नवंबर तक जिले में निर्धारित 68 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष महज 594.730 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।इससे किसानों को भी इंतजार करना पड़ रहा है।इस बावत रुदौली के ईएमओ अरविंद तिवारी ने बताया ने कि आज हम लोग पूरे दिन राइस मिल के अटैचमेंट की प्रक्रिया में जुटे रहे है,हमें उम्मीद है कि आज बुधवार तक ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

अंतिम चेतावनी के बाद भी 13 केंद्रों पर धान खरीद शुरू नहीं

जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह की ओर से सोमवार की शाम 21 धान क्रय केंद्र प्रभारियों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किए जाने के बावजूद धान खरीद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। जिले के 77 क्रय केंद्रों में से 13 केंद्रों पर अब तक खरीद शुरू नहीं हो सकी है। केंद्र प्रभारियों की इस लापरवाही से धान खरीद अभियान की रफ्तार प्रभावित हो रही है।

प्रमुख बिंदु

कुल खरीद लक्ष्य : 68,000 मीट्रिक टन
अब तक खरीद : 594.730 मीट्रिक टन
क्रियाशील क्रय केंद्र : 64
शून्य खरीद वाले केंद्र : 13
लाभान्वित किसान : 191
लंबित भुगतान : 43.80 लाख रुपये