November 16, 2026

अमेठी : वांक्षित अभियुक्त भीमसेन सिंह के घर  82 की नोटिस चस्पा कर कुर्की की तैयारी में जुटी संग्रामपुर पुलिस

IMG-20201017-WA0185.jpg

अमेठी ! महीनों से जालसाजी की एक घटना में वांक्षित अभियुक्त भीमसेन की खोज में संग्रामपुर पुलिस जुट गई है।पुलिस ने शनिवार को अभियुक्त के गांव में डुग्गी पिटवाकर उसके घर सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिश चस्पा किया है।संग्रामपुर के प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के बताया फरार अभियुक्त के नामी बेनामी संपत्ति का भी पता लगाया जा रहा है।हाजिर न होने अभियुक्त भीमसेन सिंह की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
बताते चले प्रतापगढ़ के किठावर थाना अंतर्गत पूरब गांव निवासी भीमसेन सिंह उर्फ राजू पुत्र शेष नारायण सिंह के विरुद्ध अमेठी थाने में जालसाजी सहित कई संगीन धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत है।जिसकी विवेचना संग्रामपुर थाने की पुलिस कर रही है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विवेचक ने भीमसेन सिंह का काफी पता लगाया लेकिन वो फरार है।जिससे न्यायालय के आदेश पर उसके घर सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस चस्पा कर अब कुर्की की तैयारी की जा रही है।शीघ्र ही उसकी नामी बेनामी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *