November 12, 2026

संत मंगली दास की तपोभूमि पर बनेगा श्री लक्ष्मी नारायण सर्वदेव मंदिर

IMG_20261111_144150

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 35;

महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी संत कमल नयन दास ने भूमि पूजन कर रखी निर्माण की नींव,मवई ब्लॉक क्षेत्र के गायत्रीनगर में स्थित है संत मंगली दास की तपोभूमि।

फोटो-मंदिर निर्माण से संत के तपोभूमि स्थल पर पहुंचे कारीगरों को सम्मानित करते समिति के सदस्य।

रुदौली संवाददाता ! चौरासी कोसी परिक्रमा परिक्षेत्र के गायत्रीनगर (पटरंगा) स्थित सिद्ध संत महंत मंगली दास की तपोभूमि अब धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी। यहां संत की समाधि स्थल पर श्री लक्ष्मी नारायण सर्वदेव मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी संत कमल नयन दास ने यहां पांच ईंट रखकर मंदिर निर्माण और तपस्थली के सुंदरीकरण की नींव चार वर्ष पूर्व ही रखी थी।जहां अब मंदिर निर्माण के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है।
बता दे कि गायत्रीनगर में विशाल वटवृक्ष के नीचे संत मंगली दास की वर्षों पुरानी तपस्थली रही है। यहीं उन्होंने देह त्यागी थी। नगरवासियों ने उनकी समाधि बनाकर पूजा-अर्चना की परंपरा शुरू की थी। दीपावली पर यहां दीप जलाने की विशेष मान्यता रही है। चौरासी कोसी परिक्रमा में शामिल साधु-संत भी यहां रात्रि विश्राम करते हैं।

आधुनिक सुविधाओं से सजेगी तपोभूमि

ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने बताया कि स्थल पर पार्क का निर्माण कराया जा चुका है।नगर में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ इंटरलॉकिंग का कार्य भी कराया गया है।बुधवार को नगरवासियों की बैठक में मंदिर का नाम श्री लक्ष्मी नारायण सर्वदेव मंदिर घोषित किया गया। यहां निर्माण होने वाले मंदिर में लक्ष्मी-नारायण, राम-सीता-लक्ष्मण, हनुमान, राधा-कृष्ण, गणेश और मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। निर्माण एजेंसी के कारीगरों को 1,01,101 रुपये देकर सम्मानित किया गया।मंदिर समिति के लोगों ने बताया जल्द ही पत्थरों की खेप गिरेगी।उसके बाद महंत कमल नयन दास की मौजूदगी मंदिर निर्माण का कार्य शुभारंभ किया जाएगा।

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading