November 11, 2026

पटरंगा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए भूमि पूजन व पंचकुंडीय यज्ञ में दी आहुतियां

IMG-20261110-WA0015

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुरू हुईं तैयारियां,23 से 27 नवंबर तक पटरंगा के गांधी आश्रम में होगा पांच दिवसीय महायज्ञ।कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार की टोली करेगी प्रवचन।

फोटो : 24 कुंडीय महायज्ञ से पूर्व गांधी आश्रम में भूमि पूजन व यज्ञ करवाते गायत्री परिवार से जुड़े यज्ञाचार्य।

रुदौली संवाददाता ! तहसील क्षेत्र के पटरंगा मंडी स्थित गांधी आश्रम में प्रस्तावित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भूमि पूजन एवं पंचकुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुतियां देकर विश्व कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। भूमि पूजन के साथ ही पांच दिवसीय महायज्ञ की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन तथा गायत्री शक्तिपीठ अयोध्या धाम के तत्वावधान में आगामी 23 से 27 नवंबर तक 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय प्रवचन कार्यक्रम आयोजित होगा। नारी सशक्तिकरण वर्ष 2026-27 के तहत होने वाले इस आयोजन में शांतिकुंज हरिद्वार की विद्वत टोली शामिल होगी।
आयोजन के दौरान गायत्री महायज्ञ, ध्यान-साधना, प्रज्ञा योग, विभिन्न संस्कार, नारी जागरण, राष्ट्र निर्माण और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विशेष कार्यक्रम होंगे।इस दौरान डा0 अरुणेश तिवारी, ओंकार नाथ गुप्त,एडवोकेट अजय तिवारी,नरेंद्र कुमार सिंह,राजेश मिश्रा,रामदेव शुक्ल, अरबिंद कुमार सिंह आदि लोगों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार शामिल होकर यज्ञ में आहुति देने और आध्यात्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading