November 14, 2026

16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें सर्दियों में कहां होंगे भगवान बद्री विशाल के दर्शन

16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें सर्दियों में कहां होंगे भगवान बद्री विशाल के दर्शन

<span class="img-name">बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद </span> <span class="img-source">Image Source : X- @PUSHKARDHAMI </span>

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारधामों में शामिल बद्रीनाथ धाम के कपाट अब शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं। इसके साथ ही साल 2026 की चार धाम यात्रा का भी समापन हो जाएगा। मंदिर के कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया के तहत धाम में पांच दिवसीय पंच पूजा शुरू हो चुकी है। परंपरा के अनुसार, 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर विधि-विधान के साथ भगवान बद्री विशाल के मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद सर्दियों में श्रद्धालु भगवान के दर्शन ज्योतिर्मठ में कर सकेंगे। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी कपाट बंद होने की प्रक्रिया और शीतकालीन दर्शन की परंपरा को लेकर जानकारी दी है।

शीतकाल के लिए बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चार धामों में शामिल भगवान बद्री विशाल के धाम बद्रीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं। कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया के तहत धाम में पांच दिवसीय पंच पूजा शुरू हो गई है। आगामी 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही वर्ष 2026 की चार धाम यात्रा का भी विधिवत समापन हो जाएगा। यहां जानिए देश के 5 प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में।

शीतकाल में ज्योतिर्मठ में होंगे भगवान के दर्शन

आज हरिद्वार पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि भगवान साल में दो स्थानों पर भक्तों को दर्शन देते हैं। ग्रीष्मकाल में श्रद्धालु माणा गांव के पास स्थित बद्रीनाथ धाम में भगवान के दर्शन करते हैं, जबकि शीतकाल में भगवान बद्री विशाल ज्योतिर्मठ में अपने भक्तों को दर्शन देते हैं।

कल बद्रीनाथ के लिए रवाना होंगे शंकराचार्य

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद कल हरिद्वार से बद्रीनाथ के लिए रवाना होंगे। यहां वे धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ कपाट बंद होने की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

क्यों बंद हो जाते हैं बद्रीनाथ के कपाट?

दरअसल, चारों धाम उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हैं। इस कारण ये क्षेत्र सर्दियों में भारी बर्फबारी और भीषण ठंड की चपेट में रहते हैं। यही कारण है कि हर साल अक्टूबर-नवंबर महीने में चार धामों के कपाटों को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है। चारों धाम के कपाट अगले साल अप्रैल-मई महीने में दोबारा खोल दिए जाते हैं। चार धाम की यात्रा करीब 6 महीने तक चलती है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

You may have missed

Discover more from KKC News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading