November 16, 2026

हरदोई : कुख्यात चचुआ की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, फिल्म अभिनेता आमिर खान के बाग में मिला शव

565xjrd4rogewrj7dxxe9owuci3eo8vgo5m8242231250947447980587202.png


हरदोई। तहसील शाहाबाद मुख्यालय पर स्थित फिल्म अभिनेता आमिर खान के बाग में रविवार को बदमाश चचुआ का शव मिला है। परिजनों शिनाख्त कर बताया कि चचुआ पिछले 20 दिनों से गायब था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या का मामला बताया है। दिलावरपुर मोहल्ला निवासी मृतक के भाई पुत्तन खां ने बताया कि सलीम उर्फ चचुआ (43) करीब 20 दिनों से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं मिल सका था। आज उसकी लाश सड़ी-गली अवस्था में फिल्म अभिनेता आमिर खान के बाग में मिली।
हाफिज और युनुस ने बताया कि इस इलाके में लोगों का आना-जाना कम रहता है। इसिलिये चचुआ से नाराज किसी ने मौका पाकर धारदार हथियार से गर्दन पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी होगी।
शाहाबाद थाना इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र, उपनिरीक्षक संजय कुमार, नेपाल सिंह, डीआर साहनी, नरेश चंद्र मोहन सिंह, केपी सिंह व सोनिया आदि ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *