November 16, 2026
IMG-20190426-WA0021.jpg

प्रयागराज ! यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 27 अप्रैल को जारी होगा। इसकी घोषणा हो गई। जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी वो यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट up result.nic.in पर जाकर नतीजे देख सकेंगे।आपको बता दें नतीजे 27 अप्रैल को 12.30 बजे घोषित कर दिए जाएंगे।हाईस्कूल में इस बार करीब 32 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वहीं इंटरमीडिएट के लिए 26 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यानी करीब 58 लाख स्टूडेंट्स को इस डेट का ब्रेसब्री से इंतजार था। गौरतलब है कि पिछले वर्ष 29 अप्रैल को नतीजे घोषित किए गए थे। यूपी बोर्ड की इस बार की परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू हुई थी।हाईस्कूल की परीक्षा 14 दिन और इण्टर की परीक्षा 16 दिन में समाप्त हो गई थी। पूर्व में अमूमन यह परीक्षाएं करीब दो माह तक चलती थीं।पिछले साल 29 अप्रैल को परिणाम घोषित हुआ था। परीक्षा में शामिल 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *