November 17, 2026

सरकारी खरीद केंद्रों पर धान बेचने को भटक रहे किसान, बिचौलियों की कट रही चांदी

IMG_20261116_145039

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 41;

जिले में धान खरीद का लक्ष्य 68 हजार मीट्रिक टन, 15 नवंबर तक 94 किसानों से महज 2891 क्विंटल खरीद, पीसीएफ के 14 केंद्रों पर नहीं खुला खाता, पटरंगा में तीसरी बार चक्कर लगाने पर भी किसान को मिली अगली तारीख।

फोटो : धान क्रय केंद्र पटरंगा पर खाली पड़ी केंद्र प्रभारी की कुर्सी व ठप पड़े तौल।

रुदौली संवाददाता ! सरकारी धान खरीद की सुस्त रफ्तार किसानों पर भारी पड़ रही है। सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसान चक्कर काट रहे हैं, वहीं खरीद की धीमी प्रक्रिया का फायदा बिचौलिये उठा रहे हैं। आधी-अधूरी तैयारियों के बीच तीन नवंबर से खरीद शुरू करने का दावा किया गया, लेकिन हकीकत यह है कि जिले के 77 क्रय केंद्रों पर खरीद व्यवस्था अब तक पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सकी है। पीसीएफ के 14 केंद्रों पर धान की खरीद शुरू तक नहीं हुई है। रुदौली क्षेत्र में भी छह क्रय केंद्रों पर अब तक महज 17 किसानों से धान खरीदा गया है। पीसीएफ के तीन केंद्रों पर अभी तक बोहनी नहीं हुई है। ऐसे में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।बरौली केंद्र के प्रभारी राम केवल यादव ने बताया बताया कि राइस मिलों का अटैचमेंट न होने से धान खरीद में समस्या आ रही है।बोरा भी अभी मिल पाया है इसके अलावा श्रमिकों का भी टेंडर नही हो पाया है।अधिकारी सब जुटे है दो चार दिन में खरीद शुरू किया जाएगा।
शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के लिए 68 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके सापेक्ष 15 नवंबर की शाम तक जिले में महज 94 किसानों से 2891 क्विंटल धान की खरीद हो सकी थी। खरीद का यह आंकड़ा सरकारी व्यवस्था की सुस्ती बयां करने के लिए काफी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 72 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। शासन ने सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इसके बावजूद सरकारी केंद्रों पर खरीद की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। किसानों का आरोप है कि केंद्रों पर पहुंच और प्रभाव रखने वालों की उपज तो खरीदी जा रही है, जबकि आम किसानों को तारीख पर तारीख दी जा रही है। इससे परेशान किसान बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं।

पटरंगा केंद्र पर सन्नाटा, दो किसानों से हुई खरीद।

खाद्य एवं रसद विभाग के राजकीय धान क्रय केंद्र पटरंगा पर पड़ताल के दौरान अव्यवस्था सामने आई। केंद्र पर प्रभारी मौजूद नहीं मिले। फोन पर उन्होंने छुट्टी पर होने की बात बताई। केंद्र पर सन्नाटा पसरा था और तौल बंद थी। अब तक महज दो किसानों से धान खरीदा गया है। इनमें एक किसान लोहटी सरैंया गांव का है, जहां अलग क्रय केंद्र भी संचालित है। उसका नाम वहां की सूची में 73वें नंबर पर होने के बावजूद पटरंगा में पहले नंबर पर खरीद हुई।

तीसरी बार पहुंचे किसान को फिर मिली तारीख।

पटरंगा गांव निवासी किसान राजेश कुमार धान की तौल का नंबर जानने के लिए तीसरी बार केंद्र पहुंचे, लेकिन इस बार भी उन्हें अगली तारीख देकर लौटा दिया गया। किसान के मुताबिक, वह इससे पहले दो बार चक्कर लगा चुके हैं। हर बार तौल के बजाय उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। केंद्रों पर खरीद में देरी से किसानों की परेशानी बढ़ रही है। किसानों का आरोप है कि उन्हें समय से तौल की सुविधा नहीं मिल रही है, जिससे उपज बेचने के लिए बिचौलियों का सहारा लेना पड़ सकता है।रुदौली एएमओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि अब तक कुल 549 किसानों ने रजिस्ट्रेशन किया है।सत्यापन व खरीद का कार्य शुरू है।एक दो दिन धान खरीद रफ्तार पकड़ेगी।